कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ा हादसा, शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे; ओम बिरला पहुंचे हॉस्पिटल

चौक टीम, जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर कोटा शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर में शिव बारात के दौरान करीब 14 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं। सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला बच्चों की हालत जानने अस्पताल पहुंच गए हैं। उनहोंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

कुछ बच्चों की हालत बेहद गंभीर

जानकारी के मुताबिक, कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 14 घायल बच्चों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ओम बिरला पहुंचे हॉस्पिटल

लोकसभा के स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला करंट की चपेट में आने वाले बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है और घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत होगी तो घायल बच्चों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.