चौक टीम, जयपुर। श्रीगंगानगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर पहुंचे। उन्होंने यहां चार अलग-अलग कार्यक्रमी में शिरकत की। मौसम खराब होने के कारण लोकसभा अध्यक्ष करीब दो घंटे देरी से यहां पहुंचे। टॉटिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य बिरला ने कहा कि भारत आज किसी भी दृष्टि से पीछे नहीं है। विकसित देशों में हुए स्टार्टअप इनोवेशन में भारतीय युवाओं का हाथ रहा है।
देश के युवाओं पर गर्व- ओम बिरला
लोकसभाध्यक्ष ने कहा कि उनको देश के युवाओं पर गर्व है कि वे हर विषय में नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनके अनुसंधान और आविष्कारों की प्रशंसा विश्व में हो रही है। विकसित भारत के सपनों को पूरा करने की दिशा में युवा पीढ़ी जिस देशी से आगे बढ़ रही है, उससे भारत का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।
ओम बिरला ने कहा कि हमारे देश में भी युवाओं के हाथों तकनीकी क्षेत्र में ऐसे आविष्कार हुए है, जिनका लोहा दुनिया ने माना है। भारत की शिक्षण संस्थाओं में हुए शोध दुनिया को समाधान की राह दिखा रहे है। देश के विश्वविद्यालयों में जो छात्र आज शोध कर रहे हैं, उनका विषय ऐसा होना चाहिए कि पूरी दुनिया की उसका लाभ मिले।
बता दें लोकसभा अध्यक्ष विमान से सूरतगढ़ तथा वहां से सड़क मार्ग से श्रीगंगानगर आए। उनका यहां पहुंचने पर एक होटल में शहर के प्रबुद्ध लोगों की ओर से स्वागत किया गया। पहले उन्होंने एक निजी कॉलेज भवन का लोकार्पण किया फिर दीक्षांत समारोह में भाग लिया। आखिर में एक अन्य कॉलेज में जल-पान के बाद वे सूरतगढ़ के लिए रवाना हो गए।
ओम बिरला की कार्यशैली पर बोले मोहित टांटिया
टांटिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में टांटिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन मोहित टांटिया ने लोकसभा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा की ओम बिरला ने बतौर लोकसभा अध्यक्ष पूरे देश में एक अलग ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने यह भी कहा की लोकसभा अध्यक्ष की विनम्रता, कुशलता और सफलता की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम होगी।