Homeभारतराजस्थानमाय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड कल, राजस्थान की प्रमुख हस्तियां होंगी सम्मानित

माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड कल, राजस्थान की प्रमुख हस्तियां होंगी सम्मानित

जयपुर। माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड 2023 का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे जयपुर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी होंगे।

डॉ सीपी जोशी और डॉ चंद्रभान रहेंगे मौजूद

माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड – 2023 में स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रही नामचीन शख्सियत सम्मानित होंगी। कार्यक्रम में बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, पूर्व सांसद डॉ करणसिंह यादव, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के चेयरमैन पुखराज पाराशर, समाज कल्याण बौर्ड की चेयरपर्सन डॉ अर्चना शर्मा, माय इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव सहित प्रदेश की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

पांच प्रमुख सेक्टर में काम

माय इंडिया फाउंडेशन पांच प्रमुख सेक्टर में काम कर रहा है। इनमें स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और ग्रामीण विकास शामिल है। माय इंडिया फाउंडेशन का यह तीसरा संस्करण है। फाउंडेशन का मकसद पर्यावरण हितों के प्रति आमजन को जागरूक करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, ग्रामीण विकास में नवाचारों को शामिल कर विकास की रफ्तार को बढ़ाना है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here