Homeभारतराजस्थानमाय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड 2023, देश की प्रमुख 10 हस्तियां हुई सम्मानित

माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड 2023, देश की प्रमुख 10 हस्तियां हुई सम्मानित

- Advertisement -spot_img

जयपुर। माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड 2023 का आयोजन शनिवार को जयपुर के होटल राजपूताना में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी रहे। माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड – 2023 में स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रही नामचीन शख्सियत सम्मानित की गई।

कार्यक्रम में बीसूका उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, पूर्व सांसद डॉ करणसिंह यादव, माय इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, डॉ मदन यादव सहित प्रदेश की गणमान्य हस्तियां मौजूद रही। डॉ सीपी जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि सम्मान पाने वाले अवॉडी अपने अपने क्षेत्र के महारथी है। सभी को कोर सेक्टर में काम करके समाज और देश को आगे ले जाना होगा।

माय इंडिया फाउंडेशन का यह तीसरा संस्करण

माय इंडिया फाउंडेशन अवॉर्ड 2023 के संयोजक डॉ मदन यादव ने बताया की संगठन पांच प्रमुख सेक्टर में काम कर रहा है। इनमें स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और ग्रामीण विकास शामिल है। माय इंडिया फाउंडेशन का यह तीसरा संस्करण है। फाउंडेशन का मकसद पर्यावरण हितों के प्रति आमजन को जागरूक करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, ग्रामीण विकास में नवाचारों को शामिल कर विकास की रफ्तार को बढ़ाना है।

10 हस्तियों का सम्मान

समारोह में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डॉ हिमांशी गहलोत, ऐश्वर्या झंवर को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य सेक्टर में डॉ शिवानी स्वामी और डॉ राजकुमार यादव को सम्मान दिया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में धर्मेंद्र खांडल को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा क्षेत्र में डॉ जयश्री पेरीवाल और डॉ स्वाति शास्त्री को सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रिया मिश्रा शेखावत और आकांक्षा सिंह को MIF अवार्ड 2023 से नवाजा गया।

कार्यक्रम में विधायक साफिया जुबेर, छवि राजावत, अलका बत्रा, अंकित तिवारी समेत प्रदेश की गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here