Homeमुख्य समाचारराजनीतिपीसीसी चीफ डोटासरा ने कर दिया स्पष्ट, मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और पार्टी...

पीसीसी चीफ डोटासरा ने कर दिया स्पष्ट, मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को महीने में 15 किलोमीटर की यात्रा करनी ही होगी

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पष्ट कर दिया कि मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारियों को महीने में एक बार 15 किलोमीटर की यात्रा करनी ही होगी। सभी को जनता के बीच में जाना होगा। उनकी समस्याएं सुननी होगी। इसकी हम मॉनिटरिंग भी करेंगे। डोटासरा ने यह बात अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम अशोक गहलोत ओर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की मौजूदगी में कही। किसी को संगठन में पद लेना हो या कोई और उन्हें अब जनता के दरवाजे तक जाना ही होगा।

जनता के बीच रहने वालों को संगठन में मिलेगी तवज्जो

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने स्पष्ट कर दिया कि अब संगठन में उन्हीं व्यक्तियों को तवज्जो मिलेगी जो जनता के बीच में रहेंगे। राहुल गांधी की ओर से मंत्रियों और नेताओं को महीने में 15 किलोमीटर की यात्रा करने का सुझाव देने के बाद यह स्पष्ट तौर पर कांग्रेस प्रदेश के मुखिया ने भी स्पष्ट कर दी है कि मंत्री हो या विधायक सभी को आम जनता के दुख दर्द सुनने ही होंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता ओर संगठन में पूरा समन्वय है। ऐसा समन्वय कहीं देखने को नहीं मिल सकता। मीडिया से कहा कि आम तो सरकार की अच्छी अच्छी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें, जिससे आम जनता को उनका लाभ मिल सके।

जल्द होगा कांग्रेस पार्टी का अधिवेशन

डोटासरा ने कहा है कि राहुल गांधी की यात्रा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार रिपीट हो इसके लिए मिलकर कार्य करेंगे। चार साल हमने बहुत अच्छा काम किया है। इस साल और भी बेहतर तरीके से काम करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान जो सुझाव उनको मिले हैं उसके आधार पर आगे बढ़ा जाएगा। कई सुझाव ऐसे हैं जिनको बजट में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का एक अधिवेशन बुलाया जाएगा। जिसमें राहुल गांधी को यात्रा में जो सुझाव मिले हैं उस पर मिलकर काम किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here