Homeभारतराजस्थानमंत्री सुभाष गर्ग कल आएंगे जोधपुर

मंत्री सुभाष गर्ग कल आएंगे जोधपुर

- Advertisement -spot_img

जोधपुर। सरकार के 4 साल के अवसर पर कल जोधपुर में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिला सूचना कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का मंत्री सुभाष गर्ग शुभारंभ करेंगे सुभाष गर्ग सुबह 11 बजे प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचेंगे। विकास प्रदर्शनी को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर जितने भी कामकाज किए गए हैं। उनकी प्रदर्शनी वहां पर लगाई जाएगी।

जिले के अधिकारी सरकार के 4 साल पर लगने वाली प्रदर्शनी को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार की प्रदर्शनी में जोधपुर में कराए गए विकास कार्यों को लेकर विशेष फोकस किया जाएगा। सरकार की बजट घोषणाओं और कराए गए कार्यों को भी प्रदर्शनी में दिखाया जायेगा।

सरकार जिलेवार 4 साल में किए गए कार्यों को लेकर प्रदर्शनियां लगा रही हैं। जिसमे स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा हैं। आम लोगों को सरकार के कार्यों की झलक दिखाई जा रही हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here