Homeभारतराजस्थानमंत्री ओटाराम देवासी को पड़ा दिल का दौरा, SMS अस्पताल में इलाज...

मंत्री ओटाराम देवासी को पड़ा दिल का दौरा, SMS अस्पताल में इलाज जारी; CM भजनलाल शर्मा ने ली जानकारी

भजनलाल सरकार में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को बीती रात 2 बजे हार्ट अटैक आ गया। जयपुर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। भजनलाल सरकार में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को बीती रात 2 बजे हार्ट अटैक आ गया। जयपुर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। सीएम भजन लाल शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। जानकारी के अनुसार देवासी को आया अटैक मिनी अटैक बताया जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति ठीक

एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के अनुसार मंत्री ओटाराम देवासी को कार्डियक आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एमएस शर्मा की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य आई है। थोड़ी देर बाद एंजियोग्राफी कराई जाएगी। बता दें विधायक देवासी कल मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या दर्शन करके लौटे हैं।

बता दें ओटाराम देवासी राजस्थान की सिरोही-शिवगंज विधानसभा सीट से MLA है। वर्तमान भजनलाल सरकार में मंत्री है, जो पहले वसुंधरा राजे सरकार में भी मंत्री रहे हैं, ओबीसी देवासी वर्ग से आने वाले ओटाराम राजस्थान की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। बता दें पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते है।

देवासी ने इस बार संयम लोढ़ा को चुनाव हराया था

उल्लेखनीय है कि इस बार गहलोत के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा को चुनाव हराया था। 2008 में ओटाराम जीत गए, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। 2013 में पुनः सिरोही से चुनाव लड़ा, जिसमें वह 24 हजार से अधिक वोटों से जीते और वसुंधरा राजे सरकार में गोपालन और देवस्थान बोर्ड विभाग के मंत्री बने। वर्ष 2018 में निर्दलीय संयम लोढ़ा के सामने ओटाराम देवासी 10 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। हारने के बाद भी 2023 में सिरोही विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट पाने में कामयाब रहे। कांग्रेस के संयम लोढ़ा को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया और अब भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री बने है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here