HomeUncategorizedखेल राज्य मंत्री अशोक चांदना की खेल संघों के साथ बैठक, दिए...

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना की खेल संघों के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में खेल मंत्री अशोक चांदना ने अधिकारियों को अगले 7 दिनों में राज्य क्रीड़ा परिषद् की स्थाई समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही समिति खेल संघों की समस्याओं को सुने और उन पर विचार कर खेल हित में उनका निस्तारण करने के भी निर्देश दिए. खेल मंत्री अशोक चांदना ने आज शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की

सुझावों को लिखित में देने के दिए निर्देश

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने खेल संघ पदाधिकारियों की समस्याओं और सुझावों को जाना साथ ही कहा कि हर एसोसिएशन अपने महत्वपूर्ण सुझाव लिखित में दें. जिन पर स्थाई समिति की बैठक में गहन चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. उसके बाद तय समय में सुझावों पर शीघ्र निर्णय लिए जाएंगे. खेल मंत्री अशोक चांदना ने अधिकारियों को 20 फरवरी से पहले यह कार्यवाही पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं

खेलों को आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य- अशोक चांदना

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि हम सबका उद्देश्य राजस्थान में खेल और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना और उनको आगे बढ़ाना है. हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं और अनुकूल माहौल मिले जिससे वह राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल कर सकें और उनका भविष्य सुरक्षित हो. ‘आउट ऑफ टर्न’ जॉब पॉलिसी और ग्रामीण ओलंपिक जैसे आयोजनों से मैदान पर खिलाड़ियों का आना बढ़ा है. इससे प्रतियोगिता का माहौल बनेगा और मेडल लाने की संभावना बढ़ेगी. हमारे इन नवाचारों को दूसरे राज्य भी अपनाने पर विचार कर रहे हैं.

बैठक में अधिकारी रहे मौजूद

सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में राज्य क्रीड़ा परिषद् के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी, युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव नरेश ठकराल सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में खेलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इसके साथ ही आने वाली गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की.

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here