Homeमुख्य समाचारराजनीतिमंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा, जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता...

मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा, जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धारा लगाते

जयपुर। किसान कर्ज माफी को लेकर आपदा प्रबंधन और सांख्यिकी मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने घोषणा की थी कि सरकार बनते ही किसानों के कर्जे माफ करूंगा। किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ना किसानों के कर्जे माफ किए और ना ही किसानों की आय दुगुनी की। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र ने नोटबंदी की और बाद में जीएसटी लगाकर व्यापार चौपट कर दिया। आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम व्यक्ति प्रभावित हो रहा है।

पूरे देश में नफरत का माहौल

मेघवाल ने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जिससे आम व्यक्ति का जीना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी जबरदस्त है, जिसके चलते युवाओं में नाराजगी है। पूरे देश में नफरत का माहौल है और जो भी इनके खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धारा लगाते हैं। जो भी नेता इनके खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई, इनकम टैक्स का इस्तेमाल करते हैं और उसको हर तरह से बर्बाद करने की साजिश करते हैं।

राहुल गांधी ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

मंत्री मेघवाल ने कहा कि पूरे देश में किसान बर्बाद हो रहा है। काले कानूनों की वजह से 700 किसान मारे गए थे और उसके 1 साल के बाद प्रधानमंत्री ने माफी मांगी थी। राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। आजादी के बाद यह पहली यात्रा है। इस यात्रा की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि भाजपा ने लोकतंत्र के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

लोकतंत्र हो मजबूत

आज देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लोकतंत्र को बचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अग्निवीर योजना लाकर सेना का सम्मान कम करने का काम किया है। मॉब लिंचिंग, महंगाई और हिंदू मुस्लिम के दंगे खत्म होने चाहिए। हमारा संविधान और लोकतंत्र मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते 2023 में फिर से हमारी सरकार बनेगी। 2024 में मोदी और अमित शाह का सूपड़ा साफ होगा।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here