Homeभारतराजस्थानRPSC मेंबर संगीता आर्य के घर ACB की बड़ी कार्रवाई, अजमेर आवास...

RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर ACB की बड़ी कार्रवाई, अजमेर आवास पर कार्रवाई जारी; जानिए क्या है माजरा?

राजस्थान के अजमेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में ACB ने आरपीएससी की सदस्य संगीता आर्य के घर पर बड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में ACB ने आरपीएससी की सदस्य संगीता आर्य के घर पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक जयपुर ACB टीम के द्वारा संगीता आर्य के घर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर ACB जल्द ही खुलासा करेगी। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि कार्रवाई के समय संगीता आर्या खुद भी घर पर मौजूद हैं। एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है।

पेपर लीक मामले से जुड़ी हो सकती है कार्रवाई

माना जा रहा है कि ACB पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामलों को लेकर घर गई है। एसीबी की टीम इलेक्ट्रोनिक उपकरण लेकर पहुंची है। कुछ देर में बड़ा खुलासा कर सकती है। संगीता आर्य के घर पर इस समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह मौजूद है। उल्लेखनीय है कि संगीता आर्य राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिन निरंजन आर्य की पत्नी है। बताया जा रहा है कि आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य और अन्य लोगों से की कड़ी पूछताछ की जा रही है।

संगीता आर्य का पेपर लीक में आ चुका है नाम

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 को एसीबी ने कांग्रेस नेता गोपाल केसावत सहित चार लोगों को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने साढ़े 18 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परिवादी से नौकरी लगाने के लिए 40 लाख रुपये मांगे गए थे। लेकिन बाद में 25 लाख की रिश्वत तय हुई। दोनों आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने यह रकम केसावत के लिए ली थी। उस समय संगीता आर्य का नाम भी सुर्खियों में आया था। हालांकि, एसीबी ने संगीता आर्य को नहीं बुलाया था

बता दें संगीता आर्य पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य की पत्नी है। वह पाली जिले की सोजत तहसील से चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। संगीता आर्य की पति निरंजन आर्य भी विधानसभा चुनाव 2024 में सोजत से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार चुके है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here