Homeभारतराजस्थानबुलंदशहर का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

बुलंदशहर का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

- Advertisement -spot_img

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हिंसा के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी योगेश राज को ठीक 31 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कहां से किया इस बात को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस हिंसा के मामले में अभी तक कुल 31 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है और वो इस घटना वाले दिन से ही फरार था। योगश के फरार होने के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। योगेश पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

बता दें कि 3 दिसंबर को बुलंदशहर में कथित गोकशी को लेकर हिंसा हुई थी जिसमें वहां के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी। बीते सोमवार को यूपी पुलिस ने पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में कलुआ नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस ने 27 दिसंबर को इस हिंसा के एक और आरोपी प्रशांत नट को गिरफ्तार किया था। बता दे कि उसने कुल्हाड़ी से हमले के बाद सुबोध कुमार सिंह की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here