दूनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में बजी चुनावों की रणभेरी, देशभर में 7 चरणों में होंगे आम चुनाव; राजस्थान में दो बार में होगी वोटिंग

चौक टीम, जयपुर। दूनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आयोग ने आज शनिवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान प्रेस कॉफ्रेंस करके किया है। चुनाव आयोग के अनुसार भारत में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में करवाए जाएंगे। चुनावों की शुरूआत 19 अप्रैल से होगी और राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। राजस्था में 19 और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं लोकसभा चुनावों का परिणाम 4 जून को आएंगे।

वहीं, चुनाव आयोग ने चार राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। बता दें आज चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

फेज-1 में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग

फेज -1 का नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी। 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच। 30 मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले फेज में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- हमारी टीम कम्पलीट हो चुकी है, तीनों लोग हम यहां है और हम तैयार हैं। उन्होंने कहा- एक बार फिर भारतीय मिलकर अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। देश के सभी हिस्से इसमें शामिल होते हैं। चुनाव का पर्व-देश का गर्व। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से इस चुनाव के लिए तैयारी चल रही है।

दूसरे फेज में 89 लोकसभी सीटों पर वोटिंग

दूसरे फेज के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी किया जाएगा। 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सके। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 26 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी। दूसरे फेज मे 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

इस बार 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स

चुनाव आयोग ने बताया कि अभी जो इलेक्ट्रल साइकिल है, उसमें क्या तैयारी की है, वो बताना चाहते हैं। 96.8 करोड़ वोटर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।

पिछले बार 10 मार्च को घोषित हुई थी चुनाव की तारीख

आपको बता दें 2019 में आम चुनाव की तारीख 10 मार्च को घोषित की गई थी। 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे। 2019 के चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक (एनडीए) ने कुल 303 सीटें जीतीं, और सबसे पुरानी पार्टी को 52 सीटों पर पीछे छोड़ दिया था। इससे पहले बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि चुनाव आयोग सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ या अलग-अलग कराने पर फैसला करेगा।

16 जून को खत्म होगा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इसके अलावा कई विधानसभा के लिए भी चुनाव होंगे। विज्ञान भवन में चुनाव की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। कुमार ने कहा कि वह पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराएंगे।

इधर, राजनीतिक दलों ने आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने 14 मार्च को एसबीआई से प्राप्त चुनावी बांड पर डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.