Homeभारतराजस्थानजूडिशियरी, इलेक्शन कमीशन, इनकम टैक्स, ईडी दबाव में नहीं डरे हुए, ऊपर...

जूडिशियरी, इलेक्शन कमीशन, इनकम टैक्स, ईडी दबाव में नहीं डरे हुए, ऊपर का आदेश नहीं माना तो क्या होगा- गहलोत

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका, चुनाव आयोग, सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जूडिशियरी, ईसीआई, इनकम टैक्स, ईडी डरे हुए हैं। पहले हम कहते थे यह दबाव में हैं लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं यह दबाव में नहीं डरे हुए हैं। इनको डर है कि ऊपर से आए आदेश को नहीं मानेंगे तो क्या होगा। इनको छापेमारी के लिए जगह बताई जाती है। इनको लोगों की सूची उपलब्ध कराई जाती है। गहलोत ने यह बात अलवर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए ही राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही है। आज संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है। अगर देश में संवैधानिक संस्थाएं खत्म हो जाएगी तो कौन आम जनता की बात सुनेगा। इसके लिए हम सभी को समझना होगा। आज देश में तानाशाही शासन केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। उनके खिलाफ कोई भी बोलने से बच रहा है। देशभर में संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का जो प्रयास हो रहा है उनको बचाने के लिए ऐसी यात्राएं निकाली जा रही है। यात्रा को देशभर में अच्छा समर्थन मिल रहा है।

राहुल गांधी की यात्रा का अंतिम दिन जगह जगह स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने भी प्रदेश में अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात की। अलवर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने कहा कि प्रदेश में यात्रा को अच्छा रेस्पोंस मिला है। यहां एमपी से भी ज्यादा लोगों का साथ मिला है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here