चौक टीम, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मीडिया सलाहाकार को लेकर चल रहा लंबे समय का इंतजार खत्म हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार हिरेन जोशी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। जिसके आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किए हैं। गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी मिलते ही यह आदेश जारी किया गया है।
बता दें इस आदेश के अनुसार एक वर्ष अथवा अन्य आदेश जारी होने तक नियुक्ति रहेगी। जबकि दो महीने से सीएम मीडिया का जिम्मा संभाल रहे आनंद शर्मा को मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं एक आदेश में सीए सतीश सरीन को जन समन्वय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कौन हैं पत्रकार हिरेन जोशी?
हीरेन मूलतः अलवर जिले के रहने वाले है। हीरेन का परिवार अखंड भारत का हिस्सा रहे पड़ोसी क्षेत्र से अनेक वर्षों पूर्व निकला था। इस कारण पुरुषार्थी समाज में भी परिवार का नाम लिया जाता है। हीरेन जोशी राजस्थान पत्रिका समूह में रहे हैं संपादक पद पर रहे हैं। जोशी को लंबे समय से पत्रकारिता का अनुभव हैं। एक अच्छे लेखक और वक्ता के रूप में भी हीरेन की पहचान है। RSS विचार परिवार के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे है। पिछले दिनों अयोध्या में रहकर कई लेख भी लिखे और कई वीडियो भी बनाए हैं। बता दें हिरेन जोशी की पिछले दिनों विचार परिवार के कई कार्यक्रमों में भी व्यस्तता रही है। साथ ही हिरेन जोशी की आध्यात्मिक विषयों पर भी जबरदस्त पकड़ है।
आनंद शर्मा को बनाया गया मीडिया कॉर्डिनेटर
दो महीने से मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मीडिया मैनेजमेंट को देख रहे आनंद शर्मा को मीडिया समन्वयक (कॉर्डिनेटर) की जिम्मेदारी दी गई है। पेशे से वकील आनंद शर्मा को भाजपा संगठन में काम करने का लंबा अनुभव, भाजपा में मीडिया संपर्क प्रमुख से लेकर अनेक महत्वपूर्ण भूमिका में रहे शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की थी। भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही लगातार उनके साथ मीडिया का पूरा काम संभाल रखा है।

CA सतीश सरीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसके अलावा CA सतीश सरीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सतीश सरीन को जन समन्वय अधिकारी बनाया गया है। बता दें सतीश सरीन को प्रदेश भाजपा में भी कार्य करने का एक लंबा अनुभव है। प्रदेश भाजपा संगठन में अनेक दायित्व निभा चुके सतीश सरीन भजनलाल शर्मा के CM बनने के बाद ही उनके साथ काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता से लेकर सामान्य जनता से संवाद रखने वाले सतीश सरीन की इस घोषणा के बाद सामान्य कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह है। अब सतीश सरीन आम जनता, कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री के बीच एक सेतु का काम करेंगे।