Homeभारतराजस्थानजींद किसान महापंचायत: किसान नेता हिम्मत सिंह के साथ बड़ी संख्या में...

जींद किसान महापंचायत: किसान नेता हिम्मत सिंह के साथ बड़ी संख्या में किसान होंगे शामिल

दौसा। गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उत्तर भारत के किसानों की पहली जींद किसान महापंचायत हो रही है। किसान महापंचायत में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इसके लिए किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर किसान महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया है।

अधूरी मांगों को लेकर किसान एकजुट

हिम्मत सिंह गुर्जर ने कहा कि जींद में किसान महापंचायत करने जा रहे हैं। जिसमें सारे उत्तर भारत के किसानों को पहुंचने के लिए आह्वान किया गया है। इस किसान महापंचायत से किसान आंदोलन का आगाज होगा। हरियाणा के किसान संगठन आपके स्वागत के लिए तैयार हैं।

किसानों को कर्जा मुक्त करने की मांग

एसकेएम ने किसान महापंचायत का ऐलान करते हुए कहा कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे जींद अनाज मंडी में किसान आंदोलन का आगाज होगा। जिसमें कर्जा मुक्ति, पूरा दाम, एमएसपी और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाना शामिल है। इसके अलावा किसानों की अधूरी मांगों को भी सरकार के सामने रखा जाएगा।

अब 4 फरवरी को होगी किसान कमेरा संवैधानिक यात्रा

किसान नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि 26 जनवरी से प्रस्तावित किसान कमेरा संवैधानिक यात्रा अब 4 फरवरी से होगी। उन्होंने कहा कि पहली यह यात्रा गणतंत्र दिवस से प्रस्तावित थी, लेकिन उस दिन एसकेएम की ओर से जिलेवार ट्रैक्टर परेड होने के कारण किसान कमेरा संवैधानिक यात्रा में आंशिक बदलाव किया गया है। अब यह यात्रा 4 फरवरी विश्व भाईचारा दिवस पर शुरू होगी।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here