जयपुर: मतदान केन्द्रों पर खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

प्रदेशभर में आज विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गए हैं और मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। राजस्थान में किस पार्टी की बनेगी सरकार इसका फैसला 11 दिसंबर को सामने आएगा। राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर मतदान जारी है। मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रो पर की गयी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती हुई नजर आ रही है।


राजपुरवास ताला के मतदान केंद्र पर दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नजर नहीं आई। यहां मतदान करने के लिए आए एक मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र में ले जाया गया जिसके बाद उन्होंने अपना वोट किया।

हालांकि प्रदेश में मतदान केन्द्रो पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नजर आई। राज्य में डेढ़ लाख सुरक्षा कर्मी को तैनात किया गया है। मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है और मतदान करने वालों की कतारें लग रही है।

इसके साथ ही जो इस विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले है उनमें उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। राज्य की युवा पीढ़ी में मतदान को लेकर काफी उत्साह है और अपने अधिकार का सही उपयोग करने के लिए तैयार है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.