Homeभारतराजस्थानजेल मंत्री टीकाराम जूली ने तमिलनाडु की 'पूझल जेल' का किया निरीक्षण,...

जेल मंत्री टीकाराम जूली ने तमिलनाडु की ‘पूझल जेल’ का किया निरीक्षण, प्रदेश की जेलों में भी करेंगे नवाचार

जयपुर। जेल मंत्री टीकाराम जूली ने 2 दिवसीय तमिलनाडु दौरे के दौरान चेन्नई की केंद्रीय कारागार ‘पूझल जेल’ में प्रिजन बाजार का अवलोकन किया। जिसमें बंदियों द्वारा तैयार किये उत्पादों का अवलोकन किया।

जेल का दौरा करते हुए देखा कि बंदियों की ओर से जेल में तैयार उत्पाद आमजन को विक्रय हेतु प्रिजन बाजार में उपलब्ध कराए जाते है। वहीं कैदियों की ओर से जेल में संचालित बेकरी का भी दौरा किया। बेकरी में तैयार ब्रेड प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में सप्लाई की जाती है। इससे मंत्री काफी प्रभावित नजर आए।

जूली ने जेल परिसर में बंदियों के लिये बने 50 बेड के अस्पताल का भी अवलोकन किया। जिसमें लगभग सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाए मिली। उन्होंने कैदियों के लिये भोजन पकाने की प्रक्रिया, पेयजल व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ कैदियों के लिये जेल में संचालित सुधारात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

मंत्री जूली ने जेल में उत्पाद तैयार करने वाले कैदियों से बातचीत की।मंत्री ने जेल के अधिकारियों से जेल की सभी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली तथा राजस्थान में देश मे सर्वाधिक संचालित खुली जेल के संचालन के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने राज्य के8 जेलों में विभाग द्वारा किये गए नवाचारों के बारे बताया। राजस्थान की जेलों में कैदियों के द्वारा पेट्रोल पंप संचालित करने के नवाचार के लिए अधिकारियों ने प्रशंसा की। कारागार मंत्री ने ने कहा कि पुंझल जेल बंदियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का परीक्षण कराकर प्रदेश की जेलों में भी कराने का प्रयास रहेगा।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here