Homeशिक्षाएग्जाम रिजल्टगुढ़ा रोड पर वैशाली नगर के पास कृषि भूमियों पर बसाई जा...

गुढ़ा रोड पर वैशाली नगर के पास कृषि भूमियों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियां

- Advertisement -spot_img

झुंझुनूं। वैशाली नगर के गुढ़ा रोड पर भूमाफिया सक्रिय हैं। यहां पर कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही है। इन अवैध कॉलोनियों को लेकर कई बार स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें कर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायतें होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

काट रहे हरे पेड़ों को

स्थानीय लोगों को कहना है कि वैशालीनगर में घुसते ही कृषि भूमि पर कॉलोनियों की बसावट के लिए हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। भूमि को समतल करने के लिए यहां पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। शहर के पास ऐसी स्थिति के बावजूद जिला प्रशासन का अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले के अधिकारियों की इस प्रकार की कार्यशैली से लोगों में हैरानी है कि कई इन अवैध कॉलोनियों की बसावट में प्रशासन का तो हाथ नहीं है।

राजकोष को चूना

अवैध कॉलोनियों की बसावट से सरकार को भी चूना लगाया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से सरकार के राजस्व की हानि हो रही है। कृषि भूमि पर कॉलोनियां काटने से उन्हें इसके नियमन की आवश्यकता नहीं हो रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। अब कई निजी संगठन व समाजसेवी प्रभारी मंत्री और संभागीय आयुक्त को मामले में ज्ञापन देने की तैयारी में है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here