Homeमुख्य समाचारराजनीतिजोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत का भारी विरोध, नारे लगाने पर 11...

जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत का भारी विरोध, नारे लगाने पर 11 के खिलाफ हुआ केस दर्ज; शेरगढ़ BJP MLA बाबूसिंह धरने पर बैठे

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले ही बीजेपी में टिकट को लेकर बवाल जारी है। भाजपा ने जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है।

चौक टीम, जयपुर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले ही बीजेपी में टिकट को लेकर बवाल जारी है। भाजपा ने जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। शेखावत चुनाव की तेयारियों में जुट भी गए हैं लेकिन कई इलाकों में उनका विरोध जारी है। बता दें जिले के भालू गांव में गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

11 भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल, भालू गांव में गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान हुए विरोध के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायक बाबू सिंह राठौड़ के बीच खींचतान बढ़ गई है। बता दें इस मामले में पुलिस ने अलसुबह 3 बजे 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर रात को भाजपा कार्यकर्ताओं को घरों से पकड़ कर ले जाने वाले पुलिस कर्मियों और बाबू सिंह राठौड़ के बीच नोकझोंक की बात भी सामने आई है। वहीं आज विधायक बाबूसिंह राठौड़ अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और क्षेत्र में धरना दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एएसपी जयदेव सिंह सिहाग कार्यकर्ताओं को ले जाने पर आमादा थे, तो बाबूसिंह ने विरोध किया और उन्हें पुलिस को ले जाने नहीं दिया, विधायक ने पूछा कि बिना नोटिस दिए रात को कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं को घरों से उठा रहे हो। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की जगह उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही। जिसके बाद एएसपी ने उन्हें थाने आने कहा और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।

शेरगढ़ BJP MLA बाबूसिंह धरने पर बैठे

इधर, बाबूसिंह ने पुलिस की कार्रवाई और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर आज चामू थाने का घेराव करने की घोषणा भी की थी जिसके बाद आज वो थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। शेरगढ़ से भाजपा के विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने बताया कि रात 11:00 बजे पुलिस ने अलग-अलग टीम में बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर दबिशें दी और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।

उधर पुलिस का कहना था कि कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री पर पथराव किया, जबकि विधायक का कहना है कि रात के किसी भी वीडियो में पत्थर फेंकने या किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को ही टारगेट कर रही है। बाबू सिंह राठौड़ का कहना है कि जो कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे थे, पुलिस ने उन्हें रोका और मंत्री से मिलने नहीं दिया।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here