Homeभारतराजस्थानHaryana: बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से...

Haryana: बहादुरगढ़ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, अस्पताल में दम तोड़ने की सूचना

हरियाणा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। हरियाणा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि कर दी है। राठी के गले और कमर में गोलियां लगी।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के अलावा उसके तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। हमलावर i-20 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

वहीं शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरूआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here