Homeभारतराजस्थानसोना कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट

सोना कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गोल्ड कीमतों में तेजी का दौर रहा। चांदी कीमतों में गिरावट का दौर रहा। विदेशी निवेशकों का रूझान सोना कीमतों में बने रहने से कीमतों में तेजी है।

अंतरराष्ट्रीय मांग दबाव के चलते सोना कीमतों में तेजी देखी गई, वहीं चांदी की औद्योगिक मांग में आई कमजोरी का असर कीमतों पर दिखा। जयपुर में आज सोना सभी सेगमेंट में तेज रहा। सोना कीमतों में 500 प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखी गई। चांदी कीमतों में 100 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही।

सोना 500 रुपए तेज

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार सोना 24 कैरेट 450 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज रहा। सोना 24 कैरेट की कीमत 57,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। अन्य सभी सेगमेंट में 500 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी रही। सोना 22 कैरेट जयपुर के सराफा बाजार में 54,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, सोना 18 कैरेट आज 47,600 रुपए प्रति 10 ग्राम दस ग्राम रही।

चांदी कीमतों में मंदा

मकर सक्रांति के त्यौहार और आगामी वैवाहिक सीजन को देखते हुए चांदी की मांग बनी हुई है। हालांकि कीमतों में गिरावट है। चांदी आज 100 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट पर रही। चांदी 70,100 रुपए प्रति किलो बोली गई। चांदी की औद्योगिक और थोक मांग में गिरावट है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here