Homeभारतराजस्थानमकर संक्राति की मांग से सोना लगातार बढ़त पर, चांदी कीमतों में...

मकर संक्राति की मांग से सोना लगातार बढ़त पर, चांदी कीमतों में मंदा

सोना कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है। नए साल में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर बना हुआ है। आज लगातार तीसरा दिन है जब सोना कीमतों में तेजी रही है। आज सभी सेगमेंट में सोना कीमतों में 200 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। गोल्ड की मांग भी नए वर्ष के साथ बढ़ी हुई है।

मकर संक्रांति की मांग जबरदस्त

आगे आने वाले वैवाहिक सीजन के चलते खरीदारी और नए आर्डर जबरदस्त है। मकर सक्रांति के त्यौहार को देखते हुए भी लाइट वेट ज्वैलरी की मांग बाजार में निकली हुई है। शुभ खरीद को देखते हुए बाजार में मांग दबाव बना हुआ है। सोने के मुकाबले आज चांदी कीमतों में गिरावट रही। चांदी 900 रुपए प्रति किलो की गिरावट पर रही। चांदी की मांग में आई गिरावट का असर कीमतों पर रहा।

सोना सभी सेगमेंट में 200 रुपए तेज

जयपुर सर्राफा बाजार की ओर से जारी कीमतों के अनुसार आज सोना 24 कैरेट 57,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सोना जेवराती 54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोना 18 कैरेट 47,000 और सोना 14 कैरेट 38,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी में गिरावट

चांदी आज जयपुर के बाजार में 900 रुपए प्रति किलो कमजोर रही। औद्योगिक मांग में आई गिरावट का असर चांदी कीमतों कर रहा। चांदी जयपुर सर्राफा बाजार में 70,600 रुपए प्रति किलो बोली गई। निर्यात मांग की दिशा तय होने तक चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here