Homeभारतराजस्थानदेश में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, आज यह रही कीमतें

देश में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, आज यह रही कीमतें

देश में ऐतिहासिक ऊंचाई पर सोना की मिलते हैं। आज सोना 500 रूपए प्रति 10 ग्राम तेज रहा है और चांदी कीमतों में 1500 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े मांग दबाव और निवेशकों के भारी समर्थन से सोना 58 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच चुका है। चांदी भी आज रिकॉर्ड तेजी के साथ बैरियर तोड़ते हुए नई ऊंचाई पर है। चांदी की औद्योगिक और कारोबारी मांग में भी तेजी देखी गई है।

सोना 500 रुपए प्रति दस ग्राम तेज

देश में रिकॉर्ड स्तर पर सोना कीमतें पहुंची है। आज सोना 500 रुपए प्रति दस ग्राम तेज रही। सोना 24 कैरेट आज 58,200 रुपए, सोना 22 कैरेट 55 हजार रुपए, सोना 18 कैरेट 48 हजार रुपए और सोना 14 कैरेट 39 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तेज रही। एमसीएक्स में भी गोल्ड तेजी पर ट्रेंड करता हुआ नजर आया। निवेशकोंकी ओर से भी मिले समर्थन का असर कीमतों पर है। सभी प्रमुख बाजारों में सोना कीमतों में तेजी का दौर देखा गया। वैवाहिक सीजन के चलते घरेलू मांग में भी तेजी देखी गई।

चांदी की भी मांग बढ़ी

चांदी आज तेजी के साथ कारोबार करती नजर आई। चांदी की थोक मांग में आज तेजी देखी गई। औद्योगिक मांग भी वित्त वर्ष की समाप्ति के ऑर्डर पूरे करने के चलते बढ़ी हुई है। आज चांदी कीमतों में 1500 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी गई। जरयपुर सराफा कमेटी की ओर से जारी कीमतों के अनुसार चांदी 71,400 रुपए प्रति किलो रही।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here