Homeभारतराजस्थानसोना और चांदी कीमतों में आज रही गिरावट, यह रही वजह

सोना और चांदी कीमतों में आज रही गिरावट, यह रही वजह

सोना और चांदी कीमतों में तेजी का दौर आज थमा। वर्ष 2022 में रिकॉर्ड उंचाई पर जा रही कीमती धातुओं का रूख आज बदला नजर आया। जयपुर के घरेलू बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट रही। सोना कीमतों में 500 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट रही, वहीं चांदी कीमतों में 700 रुपए प्रति किलो का मंदा देखा गया।

अंतराष्ट्रीय मांग कमजोर

अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग कमजोर रहने से कीमतों में गिरावट रही। यूके, यूएस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बाजार से नई मांग कम रही। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार तनावपूर्ण हालातों का असर घरेलू बाजार पर है।

क्रिसमस की मांग

कीमतों में गिरावट से क्रिसमस के दौरान निकली घरेलू मांग से जुड़े उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है। लाइटवेट ज्वैलरी की मांग क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर निकली है। हालांकि ज्वैलर्स को उम्मीद है कि मलमास के बाद निकलने वाली नई खरीद बाजार में रौनक लाएगीं।

यह रही सोना चांदी कीमतें

जयपुर सराफा बाजार में आज सोना सभी सेगमेंट में 500 रुपए प्रति दस ग्राम मंदा रहा। सोना 24 कैरेट के भाव 55,750 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सोना 22 कैरेट आज 52,600 रुपए और सोना 18 कैरेट 45,600 रुपए और सोना 14 कैरेट का बाजार भाव 36,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सोना का मांग दबाव घरेलू बाजार में सामान्य रहा।

चांदी की कीमतों में 70 हजार का आकड़ा छूने में एक बार फिर से बाजार मांग दबाव में कमी का दखल रहा। आज चांदी कीमतों में 700 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही। घरेलू बाजार में चांदी आज 69,300 रुपए प्रति किलो बोली गई।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here