Homeमुख्य समाचारराजनीति500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का गहलोत का वादा, भाजपा ने...

500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का गहलोत का वादा, भाजपा ने बताया इसे 10 दिन में कर्जमाफी जैसी घोषणा

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 500 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा को लेकर अब प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। सस्ते सिलेंडर देने के मुख्यमंत्री के वादे पर अब भाजपा नेताओं ने कटाक्ष किया है। भाजपा ने इसे 10 दिन में किसान कर्ज माफी जैसी घोषणा बताया है।

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से युवराज राहुल गांधी के सामने 1 अप्रैल से 500 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा का झुनझुना तो बजा दिया गया लेकिन घोषणावीर की यह घोषणा भी युवाओं को रोजगार व 10 दिन में किसान कर्ज माफी जैसी झूठी साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा से प्रदेश के मुखिया घबरा गए हैं और उन्होंने यह घोषणा की है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से अलवर के मालाखेड़ा में राहुल गांधी के सामने महंगाई पर बोलते हुए आने वाले दिनों में 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। जिसमे उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया था।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here