Homeभारतराजस्थानगहलोत का दावा, कांग्रेस भारी मतों से बनाएगी सरकार

गहलोत का दावा, कांग्रेस भारी मतों से बनाएगी सरकार

- Advertisement -spot_img

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी सभा को संबोधित करने जोधपुर पहुंच गए हैं। जोधपुर एयरपोर्ट पर एक महिला की गोद में बच्ची को देखते ही गहलोत ने अपनी माला पहनाकर उसे दुलारने लगे। उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस भारी मतों से सरकार बनाएगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चाहे मोदी आएं या शाह, उनकी सरकार को कोई नहीं बचा सकता।

राजस्थान में आज कांग्रेस के दिग्गज कौन कहां, देखें यहां

जनता ने यह तय कर लिया है। और लोग 7 दिसम्बर को मतदान के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। गहलोत ने कहा कि हमारी उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। विचारधारा की लड़ाई है। राजस्थान के चुनाव में बेरोजगारी, गरीबी, किसानों की समस्याएं, पानी-बिजली जैसे बड़े मुद्दे है, लेकिन जनता का इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कभी माता-पिता तो कभी हनुमान की जाति को लेकर राजनीति की जा रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here