चौक टीम, जयपुर। राजस्थान के लिए इस समय एक बड़ी दुखद खबर सामने आयी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की कार हरियाणा बॉर्डर पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र और उनका बेटा घायल हो गया, जबकि पत्नी की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा देर शाम अलवर के नौगांवा में हुआ। चित्रा सिंह के असामयिक निधन से राजनीतिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक घायलों को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हुआ है। पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है। फेफड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें चित्रा सिंह अपने पति मानवेंद्र सिंह और पुत्र के साथ दिल्ली से जयपुर लौट रही थी। नौगांव से अलवर के बीच ड्राइवर को झपकी आने की वजह से उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चित्रा सिंह की मौत हो गई। मानवेंद्र सिंह,उनके पुत्र और ड्राइवर ठीक बताये जा रहे हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी हॉस्पिटल पहुंचे। रिपोर्ट से पता चला है कि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह को दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं और उन्हें तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, मानवेंद्र सिंह की पसलियां टूट गई हैं। जबकि उनके बेटे के हाथ और नाक में फ्रैक्चर है।
उल्लेखनीय है कि मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वह पहली बार 1999 में राजनीति में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस के कर्नल सोनाराम के खिलाफ बाड़मेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह हार गए थे। हालांकि, 2004 के चुनाव में उन्होंने अपनी हार का बदला लेते हुए कर्नल सोनाराम को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। 2013 में राजस्थान विधानसभा के लिए हुए चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर शिव विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
2014 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ अभियान चलाने के कारण उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे।