Homeमुख्य समाचारराजनीतिराजस्थान चौक पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, बोले 23...

राजस्थान चौक पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, बोले 23 नवंबर को भाजपा का स्कोर 7-0 रहेगा

- Advertisement -spot_img

अंकित तिवारी। जयपुर। राजस्थान में सात सीटों पर 13 नबंवर को उपचुनाव है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान चौक पर विशेष साक्षात्कार में उपचुनाव की तैयारियों, जीत के फार्मूले और विपक्ष के तमाम आरोपों का खुलकर जवाब दिया। मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेडें और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दस महिनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय सातों सीटों पर भाजपा को मजबूती दे रहे है। भाजपा के पास वर्तमान में केवल एक सीट सलूंबर है, लेकिन इस उपचुनाव में सातों सीटें भाजपा के खाते में होंगी।

सवाल:- राजस्थान भाजपा की सरकार होते हुए जीत की कितनी संभावना है, क्या यह चुनाव संगठन के कामकाज पर भी मुहर लगाएगें

जवाब:- उपचुनाव अवश्य है, लेकिन राजनीति में परीक्षा सदैव रहती है। सभी कार्यकर्ता लगे हुए है। चुनाव जीतेंगे।

सवाल:- सीएम भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ की जोड़ी सात में से कितनी सीटें जीतेंगी।

जवाब:- सातों सीटों पर हमारी जीत की तैयारी है। इसमें तीन बातें मुख्य है। पहली बात और परीक्षा कहूं तो उम्मीदवार चयन पहला है। हमने सबकी पसंद से प्रत्याशी उतारें है। आधा चुनाव हम उम्मीदवार उतार कर प्लस में कर गए है। दूसरा हमारा संगठन मजबूत है। पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र सहित सभी हमारी मजबूती है। तीसरा बिंदू आम मतदाता है। मतदाता विकास चाहता है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कर सकता है यह मतदाता जानता है। हमने गैस के भाव कम कर दिए, पेट्रोल डीजल में राहत दे दी, किसान सम्मान निधि में दो हजार रुपए बढ़ाकर दिए, कृषि जिंसों की खरीद 1 नवंबर की बजाय 15 अक्टूबर से शुरू कर दी। इसको देखते हुए मतदाता हमें वोट देंगे।

सवाल:- लोकसभा चुनाव परिणाम विपरीत थे, अब फैसला बदलेगा।

जवाब:- जनता विपक्ष और कांग्रेस के भ्रम को अब समझ चुकी है। जनता अब अपना फैसला कर चुकी है। सत्ता पक्ष की ओर झुकान जनता का रहता है। बीजेपी की सत्ता केंद्र और राज्य दोनों में है, अभी तक संविधान से छेड़छाड़ हुई क्या, कोई गलत फैसला लिया क्या जनता इसको समझ चुकी है।

सवाल:- सातों सीटों पर आपका क्या मत है। खींवसर जीतेंगे क्या

जवाब:- खींवसर में कांग्रेस और आरएलपी के कई कार्यकर्ता हमसे जुड़े है। दुर्गसिंह जी अब हमारे साथ है। सुखवीर चौधरी भी अब हमारे साथ है। कांग्रेस तो केवल डमी उम्मीदवार के सहारे है। हम जीतेंगे।

सवाल:- झूंझूनूं, दौसा और देवली उनियारा में कैसे बागियों को मनाया।

जवाब:- पार्टी का विचार और विचारधारा बड़ी है। जो विरोध में थे उनसे बात की मान गएञ हम तीनों सीटें जीतेंगे। जगमोहन मीणा सरल आदमी है, उनको टिकट उनकी योग्यता से दी है। वो जीतेंगे। कर्म प्रधान पार्टी है। सीएम भजनलाल शर्मा का चेहरा वहां काम करेगा। क्षेत्र के अंदर जबरदस्त संपर्क जगमोहन मीणा का है।

सवाल:- रामगढ़ ध्रुवीकरण की सीट है।

जवाब:- रामगढ़ में अलवर सांसद और केंद्र मंत्री भूपेंद्र यादव सक्रिय है। जनता जानती है इनके साथ जाएगें तो विकास तेज होगा। अबकी बार वहां सीधा मुकाबला है, हम जीत में है।

सवाल:- चोरासी सीट पर राजकुमार रौत से कैसे मुकाबला करेंगे।

जवाब:- चोरासी सीट हम जीतेंगे। राजकुमार रौत समाज को तोड़ने का काम कर रहे है, जनता सब समझ रही है। राजकुमार रौत की पार्टी की फूट सामने है। हमारी पार्टी एकजुट है।

सवाल:- सत्ता और संगठन पर पर्ची और सर्कस सरकार का आरोप लगता है।

जवाब:- पर्ची गोविंद सिंह डोटासरा की नहीं खुल रही है। गोविंद सिंह डोटासरा की महत्वकांक्षा खुद की बढ़ी हुई है। इनकी सरकार जब थी तब होटलों में रहे, नकारा निकम्मा तक बड़े नेता आपस में कह चुके है। हमारे यहा व्यक्तिगत उद्देश्य नहीं है। छोटे हितों पर पार्टी के नेता काम नहीं करते। सर्कस कहां है वो अशोक गहलोत देखें। मंच पर खड़ा होकर सर्कस वो कर रहे है। गोविंद सिंह डोटासरा खुला गमझा लेकर घुम रहे है। उनके साथ अब कोई नहीं जुड़ रहा।

सवाल:- सचिन पायलट कम सक्रिय है।

जवाब:- सचिन पायलट खुद समझ गए है। वो दौसा में ही सक्रिय रहेंगे। वो समझ गए है कि इस समय चुप रहना है। वो गोविंद सिंह डोटासरा को महत्व देना नहीं चाहते। चुनाव बाद वो देखेंगे उनको क्या करना होगा।

सवाल:- बतौर अध्यक्ष आपके बयान भी काफी चर्चा में रहते है।

जवाब:- हम अपने घोषणा पत्र को पूरा करेंगे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here