Homeमुख्य समाचारराजनीतिक्या आप जानते है अपने एक वोट की कीमत? अगर नहीं, तो...

क्या आप जानते है अपने एक वोट की कीमत? अगर नहीं, तो पढ़े ये खबर….

आज का दिन राजस्थान के लिए बेहद महत्वूपूर्ण दिन हैं। प्रदेशभर में आज विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान हो रहे हैं। राजस्थान का भविष्य आज होने जा रहे मतदान पर निर्भर करता है जब जनता जनार्धन अपने बहुमूल्य मत के उपयोग से राज्य में सरकार तय करेगी। राजस्थान में किस दल की बनेगी सरकार इसका फैसला 11 दिसंबर को सामने आएगा।

आपका एक वोट बेहद मूल्यवान हैं। राजनीति में कई ऐसे उदाहरण है जब महज 1 वोट के कारण राजनीति दलों के बीच हार-जीत का समीकरण बिगड़ा। किसी को एक वोट से चुनावी रण में शिकस्त मिली तो किसी ने 1 वोट से सत्ता का ताज हासिल किया।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण देश के दिग्गज नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी और सीपी जोशी ने पेश किया। साल 1999 में बीजेपी सरकार को 13 महीने के शासन के बाद मात्र 1 वोट के अंतर से सरकार गिरी थी। उस वक्त देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।

वहीं साल 2008 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में सीपी जोशी को 62,215 और कल्याण सिंह को 62.216  वोट मिले। तब जोशी कांग्रेस से सीएम पद के लिए दावेदार थे। सीपी जोशी को उनकी पत्नी मां और ड्राइवर ने वोट नहीं डाला। महज 1 वोट के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद की दावेदारी मिलते मिलते रह गई। देश की राजनिती में ये दो उदाहरण इस बात का सबूत है कि कैसे एक वोट से हार जीत का समीकरण बिगड़ सकता हैं।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here