Homeभारतराजस्थानपीएम मोदी के आने से चर्चा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, 2 घंटे...

पीएम मोदी के आने से चर्चा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, 2 घंटे में पहुंचेंगे जयपुर से दिल्ली

जयपुर से दिल्ली अब 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। यह सब होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को दौसा से सोहना के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। यह पूरा एक्सप्रेस वे 1350 किलोमीटर का है। पहले फेज सोहना से दौसा का तकरीबन 210 किलोमीटर बनकर तैयार है। राजस्थान के राजनीतिक गलियारे में इस एक्सप्रेस-वे की चर्चा सियासी भी है। पीएम मोदी का एक सप्ताह में यह दूसरा राजस्थान दौरा होगा।

8 लेन का एक्सप्रेस-वे

यह एक्सप्रेस-वे 8 लेन का है। एक्सप्रेस-वे की ऊपरी परत जर्मन तकनीक स्टोन मेट्रिक्स एसफाल्ट से बनाई गई है। इस तकनीक से यह टिकाऊ रहेगी। इस तकनीक में फाइबरनुमा मोटे दानों का इस्तेमाल होता है। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली से जयपुर तक के सफर को दो घंटे कम करेगा। अभी दिल्ली से जयपुर के बीच सड़क मार्ग से करीब पांच से छह घंटे का समय लगता हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने वड़ोदरा-विरार के एक भाग की तस्वीरों को साझा की और कहा हम समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय केवल 12 घंटे हो जाएगा। इसका कंस्ट्रक्शन साल 2018 में शुरू हुआ था।

220 किलोमीटर का सफर 1 घंटे में

दिल्ली से दौसा तक 220 किलोमीटर का सफर लोग अपनी गाड़ी से महज दो घंटे में पूरा कर सकेंगे। इस कॉरिडेार पर मोटर गाड़ियां 120 प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगी। दिल्ली से मुंबई तक पूरा कॉरिडोर दिसंबर 2023 तक पूरा होने का अनुमान है। कॉरिडोर पर रेस्ट्रोरेंट, रेस्टरूम, शॉपिंग मॉल, होटल जैसी सुविधाओं को पूरा करने का काम भी साथ-साथ चल रहा है।

1380 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे

देश का पहला ग्रीन कॉरिडोर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे 1380 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे के निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ की लागत आनी है। हाइवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गाड़ियां चलेंगी। 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। कॉरिडोर को 12 लेन का बनाने की योजना है। अभी तक पूरे वर्ल्ड में 12 लेन का इतना लंबा कॉरिडोर नहीं है। अभी यह हाइवे आठ लेन का है। हाइवे के बीच में 21 मीटर चौड़ी जगह छोड़ी जा रही है, जैसे ही इस पर ट्रैफिक बढ़ेगा, दोनों ओर दो-दो लेन और बना दी जाएंगी।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here