Homeभारतराजस्थानदादा के लिए पोती ने मांगे वोट, जानिए पूरी खबर

दादा के लिए पोती ने मांगे वोट, जानिए पूरी खबर

जोधपुर। अशोक गहलोत की लाडली पोती ने संभाला प्रचार का मोर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां प्रतिदिन प्रदेश में तीन से चार ताबड़तोड़ सभाएं कर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत के लिए लोगों से समर्थन मांग रहे हैं, तो गहलोत के लिए जोधपुर में उनकी गैर मौजूदगी में इसका जिम्मा उनकी पोती ने संभाल रखा है। गहलोत की पोती ने सभा में अपने दादा के लिए वोट मांगे और अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए ।

पोती के साथ पत्नी ने भी संभाला मोर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का परिवार इन दिनों गहलोत के लिए प्रचार करने में जुटा हुआ है, शनिवार को अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत ने शहर के गांधीपुरा पहुंच कर अपने पति के लिए समर्थन मांगा, सुनीता कहती है कांग्रेस पार्टी ही है जो गरीब के काम आती है, यह पार्टी 36 कौम की पार्टी है, और हमेशा जनता के बीच रहती है और रहेगी।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here