Homeभारतराजस्थानमुखबिर की सूचना पर धरा गया डकैत रामबृज गुर्जर

मुखबिर की सूचना पर धरा गया डकैत रामबृज गुर्जर

धौलपुर। केशव गैंग के सक्रिय सदस्य रामबृज गुर्जर को सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को डकैत रामबृज गुर्जर के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी मिले हैं।

सोने का गुर्जा थाना प्रभारी यशपाल ने बताया कि पूरे जिले में बदमाशो और डकैतों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से एक सूचना मिली। जिसमें रामबृज गुर्जर पुत्र महाराज सिंह गुर्जर के एक वाहन से आने की सूचना मिली। जिसके लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस की ओर से डकैत की गिरफ्तारी के लिए जंगल में घेराबंदी की गई। डकैत ने भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस के जवानों ने तुरंत उसे दबोच लिया। डकैत के कब्जे से एक 315 बोर की राइफल भी बरामद हुई है।

डकैत रामबृज गुर्जर पर 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। वह खोताबाई सोहन बाबा मंदिर के पास का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि डकैत रामबृज गुर्जर कुख्यात सरगना केशव गैंग का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ डकैती और लूट जैसे संगीन धाराओं में केस दर्ज है। डकैत को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here