HomeGovernmentगौवंश संरक्षण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, अब तुरंत होगा...

गौवंश संरक्षण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, अब तुरंत होगा ये काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गौवंश संरक्षण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की और शाहपुरा जिले में विकास कार्यों का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत गोपालकों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है।

- Advertisement -spot_img

शरद पुरोहित, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गौमाता की अपार महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गौवंश का हमेशा से सर्वोच्च स्थान रहा है। गाय को आर्थिक समृद्धि, कृषि, आयुर्वेद और पर्यावरण का संरक्षक माना जाता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है ताकि गौवंश का संरक्षण और संवर्द्धन सुनिश्चित हो सके।

गौ चिकित्सालय का शुभारंभ

शर्मा शुक्रवार को शाहपुरा के कोटड़ी में सुरभि गौ-चिकित्सालय, गौ गृह और आईटीआई भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस गौ चिकित्सालय के माध्यम से गौवंश का उपचार त्वरित और प्रभावी रूप से किया जा सकेगा।

गौवंश के संवर्धन के लिए योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत गोपालकों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कर रही है। पंजीकृत गौशालाओं के अनुदान में 10 प्रतिशत की वृद्धि और 100 गौशालाओं को रियायती दरों पर गौ काष्ठ मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

संकल्प पत्र को पूरा करने की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पेपरलीक प्रकरणों में 115 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और सरकार युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वाले अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है।

शाहपुरा में विकास कार्यों का ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शाहपुरा जिले में सड़कों के चौड़ीकरण और औद्योगिक विकास के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र और पार्क की स्थापना की घोषणा की। साथ ही, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए नवीन महाविद्यालय और छात्रावास खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। खेल और पर्यावरण संरक्षण के लिए खेल अकादमी और आखेट निषिद्ध क्षेत्र भी स्थापित किया जाएगा।

गौमाता की पूजा और भामाशाहों का आभार

मुख्यमंत्री ने देवनारायण गौशाला में गौमाता का पूजन किया और गौ चिकित्सालय के लिए भामाशाहों द्वारा किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण में दानदाताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन

समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कोटड़ी स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में भगवान चारभुजा नाथ और सर्वेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here