Homeमुख्य समाचारराजनीतिराजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, PCC चीफ...

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, PCC चीफ डोटासरा ने प्रदेश के नेताओं को सौंपा ये बडा काम; जानिए

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभारियों की रिपोर्ट तैयार कर ली है।

चौक टीम, जयपुर। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभारियों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। ये रिपोर्ट जल्द ही लोकसभा प्रभारी PCC को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी तक प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट देनी है। बता दें चुनाव को लेकर कांग्रेस के द्वारा 25 लोकसभा प्रभारी बनाए गए थे।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने समिति के सदस्यों में कामों का बंटवारा किया है, जिसके तहत समिति के दो-दो सदस्यों का समूह 5 फरवरी तक संबद्ध लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव समिति को पेश करेगा। वहीं लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाने की बात कही।

लोकसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुई कांग्रेस

आपको बता दें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों का ग्रुप बनाकर फील्ड से फीडबैक जुटाने को कहा है। चुनाव समिति के सदस्यों के ग्रुप को अलग अलग लोकसभा सीटें बांटी गई हैं। चुनाव समिति सदस्यों का ग्रुप अपनी अपनी लोकसभा सीट का दौरा करके टिकट के दावेदारों के बारे में लोकल नेताओं से फीडबैक लेंगे। एक फरवरी से हर लोकसभा सीट पर होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों का पैनल तय करने के लिए चुनाव समिति ने काम शुरू कर दिया है। डोटासरा ने इन नेताओं को 5 फरवरी तक दौरा पूरा करके अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

दरअसल लाकसभा चुनाव 2024 से पहले ही कांग्रेस की तैयारी जोरों पर है। राजस्थान विधानसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस की नजर लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की है। इसलिए पार्टी राजस्थान में जोर दे रही है।

राजस्थान में इस दिन एंट्री लेगी न्याय यात्रा

राजस्थान में पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 67 दिनों में 6,713 किमी. की दूरी तय करेगी। यात्रा फिलहाल बंगाल में है और यहां से बिहार पहुंचेगी। राजस्थान में फरवरी या मार्च की शुरुआत इसके आने की संभावना है। इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर राज्य इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पार्टी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के साथ मिलकर प्रदेश का दौरा करेंगे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here