कलेक्टर ने यूआईटी की ओर से चलाए जा रहे अभियान में लोगों को बांटे पट्टे

भीलवाड़। राजस्थान सरकार की ओर से चलाए जा रहे पट्टा वितरण अभियान के तहत कलेक्टर आशीष मोदी ने लोगों को पट्टे बांटे। पट्टे लेकर लोगों के चेहरे खिल गए। कलेक्टर आशीष मोदी ने संजय कॉलोनी के लोगों को पट्टों का वितरण किया। अभियान के तहत करीब 100 लोगों को पट्टे बांटे गए।

कलेक्टर ने सुनीं जन समस्याएं

इसके साथ ही जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और वहीं अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने घर घर पट्टा वितरण अभियान के लिए यूआईटी की टीम की सराहना की। इसके साथ ही लोगों ने भी समस्याओं के निस्तारण पर कलेक्टर का आभार जताया। इसके साथ ही पट्टों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शहर का आकस्मिक दौरा कर यूआईटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने कोठारी नदी पर निर्माणाधीन जोधड़ास फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यूआईटी के अधिकारियों को उचित तकनीकी प्लान के अनुरूप कार्य करने और प्लानिंग को अच्छे से अमल में लाकर निर्माण करने की हिदायत दी। उन्होंने कोठारी नदी क्षेत्र की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। इसके बाद आरसी व्यास कॉलोनी स्थित बेटी गौरव उद्यान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान की साफ-सफाई और रोशनी की उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.