Homeभारतराजस्थानसीएम गहलोत ने उदयपुर में सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का...

सीएम गहलोत ने उदयपुर में सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर को बड़ी सौगात देते हुए शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दो फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया। दोनों फ्लाईओवर संचालित होने से आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा शहरवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। लोकार्पण के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार गरीबों के लिए 500 रूपए में सिलेंडर देने वाली है। हमारी सरकार कोई भूखा नहीं सोए इस पर काम करती है। केंद्र सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ाई लेकिन हम आम जनता की ओर देख रहे हैं कि कैसे उनको राहत पहुंचाई जाए। इसके साथ ही चिरंजीवी योजना का लाभ आम आदमी को मिल रहा है। उसको 10 लाख रूपए तक का इलाज निशुल्क मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सेवाश्रम फ्लाईओवर तथा 19.86 करोड़ रुपये की लागत से कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक वल्लभनगर प्रीति शक्तावत, विधायक धरियावद नगराज मीणा, बीसुका सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, नगर निगम महापौर जी एस टांक, जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here