HomeGovernmentसीएम भजनलाल शर्मा ने गांधी जयंती पर किया पुष्प अर्पण, सचिवालय में...

सीएम भजनलाल शर्मा ने गांधी जयंती पर किया पुष्प अर्पण, सचिवालय में मंत्रियों के साथ रामधुनी सुनी

- Advertisement -spot_img

शरद पुरोहित,जयपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके सिद्धांतों पर देश के आगे बढ़ने की बात कही।

सचिवालय में मंत्रियों के साथ रामधुनी

गांधी जयंती के इस मौके पर उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राज्य मंत्री मंजू बाघमार और सुरेश सिंह रावत सहित अन्य प्रमुख मंत्री भी उपस्थित रहे। सभी ने सीएम भजनलाल शर्मा के साथ गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, सभी ने मुख्य भवन में आयोजित रामधुनी में हिस्सा लिया।

राष्ट्र के प्रति महात्मा गांधी और शास्त्री जी का योगदान

सीएम भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का राष्ट्र के प्रति योगदान अमूल्य है। महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया, जिस पर आज पूरा देश और दुनिया चल रही है। हम उनके सिद्धांतों का पालन कर राष्ट्र को सशक्त बना रहे हैं। मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।”

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here