अजमेर में महंगाई राहत कैम्प का दौरा करेंगे सीएम अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत कैंपों के दौरे पर है। आज जन से विभिन्न जिलों में जाकर संवाद कर रहे है। आगे दौरे अजमेर और करौली सहित अन्य जिलों के है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अजमेर की यात्रा पर आएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत की प्रस्तावित अजमेर यात्रा के दौरान महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों की ओर शिविर का अवलोकन करेंगे और लाभान्वित गारंटी कार्ड बाटेंगे।

अजमेर यात्रा की प्रारंभिक तैयारियां पूरी

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर यात्रा की प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे विजय लक्ष्मी पार्क में लाभान्वित को गारंटी कार्ड बाटेंगे एवं कांग्रेसियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा पर आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए आज आरटीडीसी की होटल खादिम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी ग। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डाँ गोपाल बाहेती, डाँ राजकुमार जयपाल, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, हेमंत भाटी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महासचिव शिव कुमार बंसल गुर्जर, नोरत गुर्जर, विजय नागौरा, श्याम प्रजापति, जूलियस क्लेमेट, अजय कृष्ण, तेनगौर देशराज मेहरा, जय शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी माजूद रहे।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.