Homeभारतराजस्थानसीएम सलाहकार संयम लोढ़ा की सरकार को दो टूक, पेपर लीक पर...

सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा की सरकार को दो टूक, पेपर लीक पर करो नियंत्रण

- Advertisement -spot_img

मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने हाथ से हाथ जोडो अभियान के जिला प्रभारी रमेश बोराणा के सामने सरकार की खामियां गिनाते हुए तीखे तेवर दिखाएं। उन्होंने दो टुक कहा पहले बजरी के भाव ठीक करे, दिन में बिजली आपूर्ति दो, पेपर लीक पर नियंत्रण करने का काम करें। हाथ से हाथ जोडो अभियान को लेकर सिरोही में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक में यह बात कहीं।

हाथ से हाथ जोडो अभियान की बैठक

सिरोही डाक बंगले में आज हाथ से हाथ जोडो अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने अभियान के जिला प्रभारी रमेश बोराणा के सामने दो टुक कहते हुए कहा कि हमको जनता के बीच जाकर जवाब देना है, दिन में किसानो को बिजली नही मिल रही है, हम हमेशा जनता के बीच रहते है। इस समस्या का सामना हमें रोज करना पडता है।

पेपर लीक बड़ी समस्या

संयम लोढा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक के मामले में नियंत्रण जरूरी है, बच्चों के पेट पर कुठाराघात हो रहा है। आरपीएससी का पेपर कभी लीक नही होता तो फिर दूसरे पेपर लीक कैसे। आरपीएससी में बैठे ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हे बर्खास्त करना चाहिये। विधायक संयम लोढा ने कहा कि हम पदयात्रा को लेकर हमेशा तैयार है। कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर जो अर्नगल चर्चाये चल रही है, उसको स्पष्ट करना चाहिये। कांग्रेस की लाईन सीएम चेहरे को लेकर स्पष्ट होनी चाहिए। अशोक गहलोत ने जो काम किये है जनता उन्हे ही जानती है। हम जो भी योजना जनता को बतायेगे तो उनके चेहरे के नाम पर ही बताएगें।

अशोक गहलोत सरकार ने उम्मीद से ज्यादा किए विकास

विधायक संयम लोढा ने कहा कि चार साल अशोक गहलोत सरकार ने उम्मीद से ज्यादा विकास कार्य किए है। सीएम ने कहा था कि तुम मांगते मांगते थक जाओगे मैं देते देते नही थकुंगा। गहलोत सरकार ने जो कार्य किये है उसका कोई मुकाबला नही है। राजस्थान में 82 नए कॉलेज खोले। सिरोही जैसे सबसे पिछडे जिले में मैने जो उनसे मांगा उन्होने वो दिया है। आने वाले बजट में भी मैं सिरोही जिले को अन्य सौगाते दूंगा। सिरोही का हर नागरिक इस अभियान से जुडने के लिये तैयार है। हम गुजरात की सीमा पर है और नरेन्द्र मोदी से लडाई लड रहे है।

जिला प्रभारी ने कहा जोड़े हाथ से हाथ

इस अवसर पर अभियान के जिला प्रभारी रमेश बोराणा ने कहा कि 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोडो अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान प्रत्येक ब्लॉक, ग्राम, वार्ड, मंडल स्तर पर चलाया जायेगा। यह यात्रा दो माह की है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पोलिंग बुथ पर जाकर राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का संदेश देना है। ब्लॉक में यह अभियान एक माह तक चलेगा हर गांव में बैठक होगी, डोर टु डोर सर्वे होगा जिसमें राहुल गांधी की यात्रा का संदेश दिया जायेगा। केन्द्र की मोदी सरकार ने जो महंगाई की है उसके बारे में हमे आमजन को जाकर बताना है। हर घर पर भारत जोडो यात्रा के स्टीकर लगाने है साथ ही हर मुख्य चौराहे पर भारत जोडो यात्रा से जुडे विडियो को दिखाना है।

कांग्रेस पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जिला प्रभारी शोभा सोलंकी ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक में जिला परिषद सदस्य हरीश चौधरी, प्रदेश सचिव निम्बाराम गरासिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरीश राठौड, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, शिवगंज नगर पालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची, मोहन सिरवी, ब्लाक अध्यक्ष शिवगंज रताराम देवासी, सिरोही ब्लाक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, रेवदर ब्लाक अध्यक्ष लाखाराम चैधरी, पिण्डवाडा ब्लाक अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, नारायणसिंह भाटी, पार्षद नरगिश कायमखानी, अन्नाराम बोराणा, शमशाद अली अब्बासी, कान्तिलाल परिहार, कीर्ति कच्छावा, हनवंतसिंह देवडा, बाबुखान, मारूफ हुसैन, जितेन्द्र सिंघी, ईश्वरसिंह डाबी, तेजाराम वाघेला, मोतीराम कोली, लखमाराम कोली, भरत धवल, हमीद कुरैशी, भवानीसिंह भटाणा, महेश दान चारण, दशरथ नरूका, रितिक मेघवाल सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here