‘मैं आलू से सोना निकालने की बात नहीं कर सकता…’, मुख्यमंत्री भजनलाल का कांग्रेस पर तंज, पूर्व सीएम गहलोत को दी ये चुनौती

चौक टीम, जयपुर। आज राजस्थान में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के लगभग 32 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इनमें सबसे प्रमुख नाम लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव और रिछपाल मिर्धा का है। कांग्रेस के नेताओं को सीएम भजनलाल शर्मा, सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, अलका गुर्जर, विजया राहटकर सहित कई भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं के सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिन्होंने आज पार्टी जॉइन की हैं। मैं उन सभी का स्वागत करता हूं। आप सभी के आने से पार्टी को गति मिलेगी। शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले जो पार्टी पंचायत से लेकर देश पर राज करती थी। जनता उन पर विश्वास करती थी। लेकिन ये लोग बार-बार जनता के बीच जाकर बार-बार जनता को धोखा देते थे।

सीएम भजनलाल ने अशोक गहलोत को दी ये चुनौती

वहीं सीएम भजनलाल ने आगे कहा कि कांग्रेस गरीबो के नाम पर केवल वोट मांगती है, हम हर साल हिसाब देते हैं। प्रदेश की सरकार हर 6 महीने में जनता को अपने काम का हिसाब देगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि जनता को अपने काम का हिसाब दीजिए। इसी क्रम में हम हर 6 माह में जनता को अपने काम का हिसाब देंगे। सीएम ने कहा कि गहलोत सरकार के विधानसभा में किए वादों को भी निकलवा रहा हूं। मैं अशोक गहलोत को चुनौती देना चाहता हूँ कि वे बताए कि उन्होंने कितने वादे पूरे किए।

पेपर लीक माफियाओ की कमर तोड़ रहे हैं- सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस दौरान कांग्रेस को जमकर कोसा। सीएम ने कहा कि हमने ईआरसीपी और यमुना समझौता किया। उन्होंने कहा कि मैं आलू से सोना निकालने की बात तो नहीं करता, लेकिन एक चीज का सकता हूं कि पानी आने के बाद राजस्थान की धरती सोना उगलेगी। उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक माफियाओ की कमर तोड़ रहे हैं। धीरे-धीरे और समझ में आ जायेगा। किसी को नहीं बख्शेंगे। आरोपी को कहीं से भी खोज लाएंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 62 हज़ार करोड़ का घाटा पहली बार दिया। दूसरी बार ये घाटा 90 हज़ार करोड़ तक पहुंच गया।

आज बीजेपी में शामिल होने वाले महत्वपूर्ण चेहरे

राजस्थान में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्वमंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामनारायण किसान, अमित व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कुकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा प्रधान पंचायत समिति जोबनेर, रामनारायण झाझड़ा, प्रधान पंचायत समिति झोटवाड़ा, जगन्ननाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप देवा, बच्चूसिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.