Homeभारतराजस्थानपूर्व मुख्यमंत्री पहाड़िया के बेटे की अर्थी को, अशोक गहलोत ने दिया...

पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़िया के बेटे की अर्थी को, अशोक गहलोत ने दिया कंधा

\हाल ही में सोमवार को खबर आई कि संजय पहाड़िया का जयपुर में निधन हो गया है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत मंगलवार को पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के घर पहुंचे और इस शौक के मौके पर उन्हें सांत्वना भी दी।

जगन्नाथ पहाड़िया के छोटे बेटे संजय पहाड़िया की अंतिम यात्रा में और भी कांग्रेस के कई बड़े मंत्री पहुंचे। इस दौरान अशोक गहलोत संजय पहाड़िया की अर्थी को कंधा देते भी नजर आए। संजय पहाड़िया के बारें में बात करे तो उन्होंने विधानसभा से सन् 2008 में चुनाव लड़ा और पूर्व पीसीसी सदस्य भी वो रह चुके है।

जैसे ही अशोक गहलोत ने ये शौक की खबर सुनी तो मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों के अनुसार संजय पहाड़िया को शाम पौने पांच बजे ब्राड डेड की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों ने कई प्रयास किए लेकिन कोई भी कार्य सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद शाम 6 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here