Homeमुख्य समाचारराजनीतिक्या वसुन्धरा राजे बना सकती हैं नई पार्टी? अरविन्द केजरीवाल ने किया...

क्या वसुन्धरा राजे बना सकती हैं नई पार्टी? अरविन्द केजरीवाल ने किया बड़ा दावा… ED से है इसका कनेक्शन!

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जम कर तंज कसते हुए कहा कि अगर ईडी और पीएमएलए की धारा 45 को खत्म कर दें तो आधी बीजेपी पार्टी छोड़कर चली जाएगी।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रोक दिया जाए और धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धारा 45 को रद्द कर दिया जाए तो कोई भी नेता अपनी पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसा होगा गया तो शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे भाजपा नेता खुद की पार्टी भी बना सकते हैं।

दरअसल, राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने आवास पर लंच का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान हुई बातचीत में सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जम कर तंज कसा।

अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कि अगर ईडी और पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act) की धारा 45 को खत्म कर दें तो आधी बीजेपी पार्टी छोड़कर चली जाएगी। वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान भी अपनी नई पार्टी बना लेंगे। कोई भी बीजेपी में शामिल नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश और वसुंधरा राजे राजस्थान की सीएम रही हैं। लेकिन 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पार्टी ने इन्हें सीएम नहीं बनाया।

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में गठबंधन के लिए आप और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। ‘आप’ और कांग्रेस, दोनों विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले ही महीने कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। कहा था कि आप सभी 13 सीटें जीतेगी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here