Homeमुख्य समाचारराजनीतिमोदी की योजनाओं के बलबूते चुनाव में उतरेगी भाजपा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी...

मोदी की योजनाओं के बलबूते चुनाव में उतरेगी भाजपा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया हनुमान

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को हनुमान बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम को आराध्य मानते हुए सेवा का भाव रखा। उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया। वैसे ही भाजपा का हरेक कार्यकर्ता हनुमान है। वह भी सेवा के भाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ता आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने भी भगवान श्री राम को आराध्य मानते हुए सेवा के भाव से काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाय से यहां ऐसी सरकार है जिस सरकार में भगवान श्री राम का जयकारा लगाने पर रोक है। कोई जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यही कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के ऐसे कारनामों को जनता के बीच में ले जाने का काम करेंगे।

केंद्र सरकार की योजनाओं के लगेंगे पोस्टर

जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान में केंद्र की मोदी सरकार के होर्डिंग देखने को मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश में काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी में जयपुर से चित्तौड़गढ़ और चित्तौड़गढ़ से जयपुर आया तब मुझे पोस्टर देखने को भी मिले थे। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का नौवां वर्ष है। हमने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के पोस्टर लगाए जाएं। उस पर इंम्पलीमेंट भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनके कामों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

अनेक लोगों ने पार्टी के लिए खपाया जीवन

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश ही नहीं देशभर में सभी मंडल स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जनसंघ से लेकर और भारतीय जनता पार्टी के गठन और गठन से लेकर अब तक बड़ा लंबा सफर तय किया है। इसमें अनेक लोगों ने अपना जीवन खपा दिया है। ऐसे लोगों के बीच में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान और अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाकर शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्षों को पार्टी का पहचान पत्र देना इस प्रकार के कार्यक्रम आज पूरे प्रदेश भर में हो रहे हैं।

स्वच्छताकर्मियों का सम्मान

भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय में स्वच्छताकर्मियों का सम्मान भी किया गया। स्वच्छताकर्मियों को माला और शॉल ओढ़ाकर फल फ्रूटस की टोकरी भेंट की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, सह संगठन मंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here