Homeमुख्य समाचारराजनीतिप्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां

प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां

जयपुर। अहमदाबाद में आयोजित हुए प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया भी शामिल हुए। महोत्सव में शामिल होने के बाद पूनिया ने कहा कि धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का पथ प्रदर्शन करने वाले प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रमख स्वामी महाराज ने 45 साल में पूरी दुनिया में 1100 मंदिर बनाए। जिसमें से ज्यादातर सनातनी मंदिर हैं।

600 एकड़ में फैला स्वामी नारायण मंदिर परिसर

पूनिया ने कहा कि इन्होंने धर्म, संस्कृति, इतिहास और विरासत का पथ प्रदर्शक किया वो अद्भुत है। 600 एकड़ में अहमदाबाद की धरा पर जिस तरह की बसावट है। वो यहां धर्म और संस्कृति का दर्शन कर सकते हैं। जिसके लाखों लोग अनुयायी हैं। इस दौरान सांसद देवजी पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि शताब्दी महोत्सव का शभारंभ पीएम मोदी ने किया था। इसके बाद इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोग शामिल हुए हैं। महोत्सव में शामिल होने के लिए देश दुनिया से नाम गिरामी लोग शामिल हो रहे हैं।

15 जनवरी तक चलेगा शताब्दी महोत्सव

प्रमुख स्वामी शताब्दी महोत्सव में देश दुनिया के नामी गिरामी लोग शामिल होंगे। इसके लिए देश दुनिया में स्वामी नारायण संप्रदाय से जुड़े करीब 50 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह शताब्दी महोत्सव 15 जनवरी तक चलेगा। गौरतलब है कि प्रमुख स्वामी नारायण स्वरूपदासजी का जन्म 1921 में हुआ था। उन्होंने देश दुनिया में सनातन धर्म के प्रचार के लिए काम किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने का काम किया।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here