Homeमुख्य समाचारराजनीतिराजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह

- Advertisement -spot_img

राजस्थान भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का प्रदेश दौरा 28 और 29 दिसंबर को रहेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी की जीवनी पर प्रदर्शनी

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के प्रदेश दौरे की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी से होगी। प्रदर्शनी का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। निम्स यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में दोपहर 12:30 बजे अरुण सिंह पहुंचेंगे। शाम 4:00 बजे मेहंदीपुर बालाजी में भरतपुर संभाग की जन आक्रोश सभा की रिव्यू मीटिंग करेंगे।

जन आक्रोश यात्रा में है सक्रिय

प्रदेश भाजपा प्रभारी अरुण सिंह जन आक्रोश यात्रा में सक्रियता से भाग ले रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार पर नीतिगत हमलों में भी अरुण सिंह आगे रहे हैं। 29 दिसंबर को टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र के नादौती में जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में करौली जिले से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जन आक्रोश यात्रा के जरिए दर्शा दिया है कि राजस्थान भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। राज्य सरकार के विभिन्न मसलों पर लगातार आक्रमक अरुण सिंह का यह दो दिवसीय दौरा भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अरुण सिंह के दौरे के दौरान राजस्थान भाजपा के पदाधिकारियों की मुलाकात होगी।

संगठन के मु़ददों पर भी चर्चा

हाल ही में दिल्ली में अरुण सिंह ने बढ़ते कोविड-19 की आशंकाओं के चलते जनाक्रोश यात्राओं में कोविड-19 प्रोटोकोल की सुरक्षा की बात कही है। ऐसे में भरतपुर संभाग की जन आक्रोश सभा के रिव्यू मीटिंग में इस बात पर जोर रह सकता है कि कोविड-19 प्रोटोकाल की पालना सभा में आने वाले कार्यकर्ता और आम लोग करें। अरुण सिंह की प्रदेश यात्रा के दौरान राजस्थान भाजपा के संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा संभावित है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here