Homeभारतराजस्थानभाजपा विधायक ने चलाई गोली, महिला घायल

भाजपा विधायक ने चलाई गोली, महिला घायल

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी फॉर्म हाउस में नए साल का जश्न चल रहा था जहां एक आदमी ने फायरिंग की और इस फायरिंग में महिला के सिर में चोट लग गई। जिसके बाद महिला का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। खबरों के अनुसार नए साल के जश्न में फायरिंग बिहार के पूर्व विधायक राजू प्रताप सिंह ने की थी जिसके बाद वो फरार है। मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उसके कई ठिकानों पर तलाशी शुरू कर दी है।

बता दे कि आरोपी राजू प्रताप सिंह बिहार में विधायक रह चुका है। इसके साथ ही वो पहले जनता दल यूनाइटेड में रहा और अब वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में है। पूर्व विधायक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के खरौनी के आनंदपुर गांव के रहने वाले हैं। राजू सिंह पर गोली चलाने का आरोप है और जिस फार्म हाउस में गोली चली वह राजू की मां के नाम पर है।

घटना 31 दिसंबर की रात को हुई है। रात के बारह बजते ही राजू प्रताप सिंह हवा में गोली चलाने लगा है। आरोप के अनुसार राजू ने करीब तीन राउंड गोलियां हवा में चलाईं, जिसमें से एक गोली वहां मौजूद एक महिला के सिर में जा लगी। घायल महिला के पति विकास गुप्ता ने आरोप लगाया गया है कि राजू प्रताप सिंह नाम के शख्स ने गोली चलाई।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here