बीजेपी मिशन 2023 : दुष्कर्म और महिला हिंसा के मामले में गहलोत सरकार के खिलाफ शक्ति केंद्रों पर होगा प्रदर्शन  

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी चुनावी मोड पर आ चुकी है और अब बीजेपी महिला मोर्चा ने भी गहलोत सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि प्रदेश में बढते दुष्कर्म और महिला हिंसा के मामलों को लेकर शक्ति केंद्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

महिला मोर्चा होगा सक्रिय

बीजेपी का कहना है कि प्रदेश में महिला हिंसा बड़ा मुद्दा है ऐसे में अब बीजेपी महिला मोर्चा को वार्ड बूथ तक शक्ति केंद्र बना कर संगठनात्मक , रचनात्मक और आंदोलनात्मक    रणनीति के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं , इतना ही नहीं पहली बार महिला मोर्चा की कार्यकर्ता  भी अब प्रदेश प्रवास पर रहेंगी और इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। इसके लिए बीजेपी महिला मोर्चा को प्रत्येक वार्ड पर महिला शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें सहसंयोजक समेत 11 महिलाओं की एक टीम होगी। इसके अलावा हर बूथ पर पांच महिलाओं की एक अलग टीम भी तैनात की जाएगी। शक्ति केंद्र के जरिये वार्ड और बूथ स्तर पर महिला हिंसा के आकड़ों के जरिये गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की दी गई है  . बीजेपी ने महिला मोर्चा की  कार्यकर्ताओं को पार्टी पदाधिकारियों की तर्ज पर प्रदेश के प्रवास की जिम्मेदारी भी दी है . ऐसा पहली बार है कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने मंडल और शहर से बाहर दूसरे जिले में प्रवास पर रहेंगी

गहलोत सरकार के घेरने की तैयारी

हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि महिला मोर्चा को आगामी विधानसभा को देखते हुए जिम्मेदारी दी है,इसके तहत बीजेपी का महिला मोर्चा प्रदेश में शक्ति केंद्र के माध्यम से गहलोत सरकार को घेरेगा। उनका कहना है कि गहलोत सरकार के शासन काल में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढे है। ऐसे में लोगों को इस बारे में जानकारी दी जाएगी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे

राजस्थान चौक के लिए आदित्य आत्रेय की रिपोर्ट।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.