भाजपा नेता ओम माथुर का बयान चर्चा मे, मेरे गाड़े खूंटे को मोदी भी नहीं हिला सकते

नागौर। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर के बयान की चर्चा आज प्रदेशभर में हो रही है। परबतसर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए माथुर ने कहा कि कोई किसी तरह की गलत फहमीं नहीं पाले। उन्होंने कहा कि आज आज कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं हैं। जहां मैं खूंटा गाड़ दूंगा उसे मोदी भी नहीं हिला सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति में हूं कोई किसी तरह की गलत फहमीं नहीं पालें। अब ओम प्रकाश माथुर के बयान की प्रदेशभर में अलग अलग तरह से चर्चाएं शुरू हो चुकी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जयपुर से चाहे नेता किसी भी तरह की लिस्ट भेज दें। यहां की मैं नस नस से वाकिफ हूं। इस चीज का ध्यान रखना। मैं यहां की सभी चीजें जानता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कह दिया कि कोई किसी नेता के सहारे गलत फहमीं नहीं पाले। पार्टी के निर्देशानुसार काम को करते रहें। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के नेताओं को लाड़ला बताया। उन्होंने कहा कि मुझे 4 साल से ज्यादा रहना नहीं है। उन्होंने खुद के होर्डिंग ज्यादा लगाने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे पोस्टर बेनर ज्यादा लगा दिए गए। आपको पूरी ताकत के साथ उस व्यक्ति के साथ लगना है जिसको पार्टी कुछ जिम्मेदारी देती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट को एक लॉलीपोप थमा दिया। जिन्होंने चुनावों से पहले सरकार लाने के लिए इतनी मेहनत की है। उन्हें पार्टी ने सत्ता में आने के बाद उप मुख्यमंत्री बना दिया जबकि मुख्यमंत्री कोई ओर बनकर बैठ गया। उनके जब दिल्ली से पर्यवेक्षक आ गए तो उन्होंने अपने एमएलए को होटल भेज दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत के लिए अभी से सबको जुटना है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.