Homeभारतराजस्थानभाजपा नहीं बना सकी पांच साल में अजमेर का स्मार्ट सिटी प्लान-सापरा

भाजपा नहीं बना सकी पांच साल में अजमेर का स्मार्ट सिटी प्लान-सापरा

- Advertisement -spot_img

चुनावी माहौल में जहां हर कोई एक दूसरी की पार्टी पर तीखें शब्दों के वार कर रहा है, वहीं कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने भी अपनी कांग्रेस को बचाने और भारतीय जनता पार्टी पर वार करने के लिए एक सभा को संबोधित किया।

हाल ही में एक सभा के दौरान उन्होंने तीर्थराज पुष्कर सरोवर की दुर्दशा के बारें में बातचीत की और इसके लिए पूरी तरह से भाजपा को ही इसके लिए जिम्मेदार बताया। इस बात पर बोलते हुए उन्होेंने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी का नाम दिया गया पर पांच साल में इसका मास्टर प्लान तक तैयार नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि 1 वर्ष पूर्व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने पुष्कर सरोवर से गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए 4 करोड़ 10 लाख की योजना स्वीकृत की थी, लेकिन अभी तक उसे क्रियान्वयन नहीं किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सिंह ने भाजपा को आड़े लेते हुए कहा कि अजमेर की जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया है। स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर इस प्रोजेक्ट के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अजमेर में पेयजल एवं विद्युत की समस्या है जब मूलभूत सुविधा ही नहीं है तो कैसी स्मार्ट सिटी। राष्ट्रीय प्रवक्ता सिंह ने कहा कि विकास की बात न करके इस बार चुनाव में मंदिर, धर्म, जात और गोत्र के मुद्धे को उठाया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले 5 साल में 8 लाख बुजुर्गों को पेंशन से महरूम कर दिया है वहीं दूसरी ओर 1 करोड़ 20 लाख लोगों को फूड सिक्योरिटी से वंचित किया है। इस तरह की बातों के साथ सापरा ने अपनी पार्टी को पूर्ण रूप से बहुमत देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांगेेे्रस को पूर्ण रूप से बहुमत मिलना चाहिए।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here