Homeमुख्य समाचारराजनीतिजयपुर में यूथ कांग्रेस का किसानों और युवाओं के समर्थन में बड़ा...

जयपुर में यूथ कांग्रेस का किसानों और युवाओं के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प; कार्यकर्ताओं पर चलाया ‘वाटर कैनन’

राजस्थान के जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस से जब प्रदर्शनकारी उलझे तो हल्के बल का प्रयोग किया गया। यूथ कांग्रेस किसानों और युवाओं के समर्थन में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने सड़क पर उतरी हुई है। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी मौजूद रहे।

दरअसल, जयपुर के शहीद स्मारक पर एकत्रित होने के बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े। पुलिस की ओर से शहीद स्मारक पर भारी सुरक्षा इंतजाम के इंतजाम किए गए हैं।

सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे कार्यकर्ता

बताया गया कि कार्यकर्ता शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इससे पहले सुबह यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर तीखे हमले किए।

बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने किया लाठी चार्ज

यूथ कांग्रेस की तरफ से बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता जयपुर के शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। उसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री के आवास के घेराव के लिए रवाना हुए। इस बीच पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस पर पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को खदेड़ने करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।इसके अलावा वाटर केनन का भी पुलिस ने उपयोग किया।

झूठे वादे कर सरकार बनाई- यूथ अध्यक्ष

शहीद स्मारक पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से झूठे झूठे वादे कर सरकार बनाई है। सरकार ने लोगों से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने भी भजनलाल सरकार को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही है। यही नहीं 5000 युवा मित्रों को नौकरी से हटा दिया। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ढाई महीने में भी जनता का विश्वास नहीं जीत पाई है। इस दौरान विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here